चार जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, कुल 4720/- रुपये तथा ताश गड्डी बरामद

एटा पुलिस को मिली सफलता ~ थाना जलेसर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए चार जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, कुल 4720/- रुपये तथा ताश गड्डी बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए ग्यारह अभियुक्तों को रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 31.05.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर फाजिलपुर से चिरगावा जाने वाले रास्ते पर ट्रांसफार्मर के पीछे जुआ खेल रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों द्वारा हमलावर होते हुए मौके से भागने का असफल प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से 4720/- रुपए तथा ताश पत्ते बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर पर *मुअसं- 188/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम बनाम 04 नफर* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1.सुखराम पुत्र गया प्रसाद निवासी चिरगंवा थाना जलेसर जिला एटा
2.गोविन्द सिंह पुत्र महीपाल निवासी फाजिलपुर थाना जलेसर जिला एटा
3.आबिद पुत्र सुलेमान निवासी चिरंगवा थाना जलेसर जिला एटा
4.राधाचरन पुत्र महीपाल शर्मा निवासी चिरंगवा थाना जलेसर जिला एटा
बरामदगी
1- 4720 रुपये
2- ताश गड्डी

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. उ0नि0 श्री ओमकार सिंह
  2. का0 344 श्यामबहादुर
  3. मय का0 1408 देवेन्द्र कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks