अपह्रता/पीडिता सकुशल बरामद।

एटा – थाना बागवाला एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 70/2021 धारा 363, 366 भादवि की अपह्रता/पीडिता सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बागवाला एटा पुलिस द्वारा थाना बागवाला एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 70/2021 धारा 363, 366 भादवि में अपह्रता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 01.04.2021 को वादिया द्वारा थाना पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि उसकी पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष अपने मामा के यहां ग्राम लोहाबादशाहपुर थाना बागवाला जनपद एटा आयी थी जहाँ से दिनांक 28.03.2021 को समय करीब 7.00 बजे नीतेश पुत्र उल्फत नि0 ग्राम गोला जारी थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल बहला फुसलाकर अपने भाई ओमकार पुत्र उल्फत की मदद से अपने साथ भगाकर ले गया है। इस सूचना पर थाना बागवाला एटा पर मु0अ0सं0 70/2021 धारा 363, 366 भादवि पंजीकृत किया गया *बरामदगीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में अपह्रता की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष बागवाला एटा को निर्देशित किया गया। दिनांक 31.05.2021 को अभियोग उपरोक्त की घटना में अपह्रता/पीड़िता को मुखबिर की सूचना पर एटा रोड़वेज बस स्टैन्ड से समय करीब 08.00 बजे सकुशल बरामद कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामद करने वाला पुलिस बल-

  1. उ0नि0 नवल सिंह
  2. का0 आशीष कुमार
  3. महिला का0 सोना

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks