
एटा – थाना बागवाला एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 95/2021 धारा 363/366 भादवि की अपह्रता / पीडिता सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बागवाला एटा पुलिस द्वारा थाना बागवाला एटा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 95/2021 धारा 363/366 भादवि* में अपह्रता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 02.05.2021 को वादी द्वारा थाना पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि वादी की पुत्री दिनांक 30.04.2021 को सुबह 4 बजे शौच के लिए खेत की तरफ कहकर गयी थी लेकिन वहां से कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है इस सूचना पर थाना बागवाला एटा पर मु0अ0सं0 95/2021 धारा 363, 366 भादवि पंजीकृत किया गया। *बरामदगीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में अपह्रता की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष बागवाला एटा को निर्देशित किया गया। दिनांक 31.05.2021 को अभियोग उपरोक्त की घटना में अपह्रता / पीड़िता को मुखबिर की सूचना पर गोला कुंआ चौराहा थाना बागवाला एटा से समय 14.35 बजे सकुशल बरामद कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामद करने वाला पुलिस बल-
- उ0नि0 मोरध्वज सिंह
- का0 शकील खां
- महिला का0 पूजा शर्मा