2 शराब तस्कर 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार

एटा ~ मिरहची पुलिस को मिली सफलता, थाना मिरहची पुलिस द्वारा दो शराब तस्कर 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा तस्करी को ले जाई जा रही 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित 02 शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 30.05.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तस्करी हेतु ले जाई जा रही 45 अवैध देशी क्वार्टर सहित दो शराब तस्करों को एटा कासगंज रोड धर्म कांटा के पास से समय 21:50 बजे गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मिरहची पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- जहीर पुत्र अली मौहम्मद निवासी जिन्हैरा थाना मिरहची जनपद एटा।
2- सौरभ पुत्र सुरेश चन्द निवासी पचौरा जंगल थाना सोरों कासगंज।

बरामदगी
1- 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks