
एटा- अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं शराब बनाने की घटना में वांछित चल रहा एक शराब तस्कर सुदेश उर्फ नन्हे गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 442/2019 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम व 272 भादवि की घटना में फरार चल रहे आरोपी सुदेश उर्फ नन्हे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। *घटना:-* दिनांक 28.12.2019 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम फतेहपुर जनासी में अभियुक्त नन्हे के खाली जगह में अवैध मिलावटी शराब बनने की सूचना पर ग्राम फतेहपुर जनासी में पहुँचे तो मौके से अवैध 50 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद हुये थे तथा अवैध अपमिश्रित शराब को बनाने वाले अभियुक्त सुदेश उर्फ नन्हे व उसके साथी कुशलेश व उपेन्द्र मौके से फरार हो गये थे। इस संबंध में थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 442/19 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम व 272 भादवि बनाम सुदेश उर्फ नन्हे आदि 03 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 31.05.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वाँछित अभियुक्त सुदेश उर्फ नन्हे पुत्र कमल निवासी फतेहपुर जनासी थाना अलीगंज जनपद एटा को अलीगंज कायमगंज रोड साढरपुर तिराहे से समय 8.50 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- सुदेश उर्फ नन्हे पुत्र कमल सिंह निवासी फतेहपुर जनासी थाना अलीगंज जनपद एटा