अपहरण की घटना में वांछित चल रहा नामजद अभियुक्त विनीत उर्फ यादवेन्द्र गिरफ्तार

एटा- अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, थाना अवागढ पुलिस द्वारा अपहरण की घटना में वांछित चल रहा नामजद अभियुक्त विनीत उर्फ यादवेन्द्र गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अवागढ पुलिस द्वारा थाना अवागढ पर पंजीकृत मु0अ0सं 260/2020 धारा 364, 323, 504, 506 भादवि की घटना में फरार चल रहे आरोपी विनीत उर्फ यादवेन्द्र पुत्र पप्पू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। *घटना:-* दिनांक 16.09.2020 को वादी श्री संजय पुत्र ओसपाल निवासी वसुन्धरा थाना अवागढ जनपद एटा द्वारा थाना अवागढ पर इस आशय की सूचना दी कि वादी के पुत्र को विनीत उर्फ यादवेन्द्र पुत्र पप्पू निवासी जेडा थाना एका फिरोजाबाद जबरदस्ती कार में बिठा कर ले गया और उसके साथ मारपीट तथा गाली गलौज कर ग्राम राजगढ़ में फेंक दिया। इस सूचना पर थाना अवागढ पर मु0अ0स0 260/2020 धारा 364, 323, 504, 506 भादवि बनाम विनीत पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी अवागढ़ को निर्देशित किया गया। दिनांक 31.05.2021 को थाना अवागढ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वाँछित अभियुक्त विनीत उर्फ यादवेन्द्र पुत्र पप्पू निवासी जेडा थाना एका फिरोजाबाद को किला बाईपास रोड से समय 08.45 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- विनीत उर्फ यादवेन्द्र पुत्र पप्पू उर्फ योगेन्द्र निवासी जेडा थाना एका जनपद फिरोजाबाद

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल –

  1. उ0नि0 श्री सतीश कुमार
  2. का0 मूल चन्द्र
  3. का0 अंकुर भडाना
  4. का0 रोहताश

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks