पंजीकृत व्यापारियों की मृत्यु कोरोना से हुई है उनमें से सर्वे कराकर व्यापारियों को बीमा सुविधा का लाभ दिया जाएगा

आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। यह मुलाकात मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा व्यापारियों के अनेकों मांगो के दृष्टिगत बुलाई गई थी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन को बढ़ाना अभी मजबूरी है क्योंकि जिन जिलों में एक्टिव केसों की संख्या 600 से अधिक है वहां अभी संक्रमण का खतरा बरकरार है। इसलिए अभी वहां पर 1 सप्ताह के लिए यथास्थिति बनाए रखनी होगी ।दाल दलहन के स्टॉक सीमा को समाप्त करने की मांग को मानते हुए मुख्यमंत्री जी ने तुरंत प्रभाव से निर्देश जारी कर दिए। व्यापार मंडल की मांग पर जिन पंजीकृत व्यापारियों की मृत्यु कोरोना से हुई है उनमें से सर्वे कराकर व्यापारियों को बीमा सुविधा का लाभ दिया जाएगा । इसके अतिरिक्त प्रदेश के व्यापारियों के साथ शीघ्र ही एक वैबनार का आयोजन भी किया जाएगा ।इसके अलावा 15 दिन बाद व्यापार मंडल से पुनः मुलाकात करके अन्य विषयों पर भी चर्चा करने की इच्छा मुख्यमंत्री ने जाहिर की है 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, दिलीप सेठ, महेश कनौजिया टीकम चंद सेठ सम्मिलित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks