
भारत नेपाल पत्रकार यूनियन के सम्मान समारोह को लेकर सभी तैयारी पूरी शिवहर में 2 जून को होगा सम्मान समारोह।
भारत नेपाल पत्रकार यूनियन के दूसरी सम्मान समारोह बिहार के शिवहर जिला मुख्यालय स्थित जीरो माइल के नजदीक फैमिली रेस्टोरेंट के सभागार में आगामी 2 जून को 11 बजे सुबह सम्मान समारोह आयोजित। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश गौरव व भारत की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। जिसमें सरकार द्वारा लगाए गए लोक डाउन को पालन करते हुए और सोशल डिस्टेंसिंग के मेंटल कर सम्मान समारोह की जाएगी। सम्मान समारोह में देश के कई चर्चित पत्रकार व बुद्धिजीवी समाजसेवी प्रशासन पुलिस व जनप्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद। सम्मान समारोह के दौरान भारत नेपाल पत्रकार यूनियन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी राजू कुमार सोनी द्वारा अंतरराष्ट्रीय सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। तो वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संरक्षक, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संरक्षक, के द्वारा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट व सम्मान समारोह में आए अतिथियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी साथियों के लिए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष के तत्वाधान में अलग तरीके से सम्मान भी किए जाएंगे। यह कार्यक्रम सरकार के तमाम गार्ड लाइनों को पालन करते हुए ऐतिहासिक बनाया जाएगा।