दो अभियुक्त 43 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार

एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, दो अभियुक्त 43 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा 2 अभियुक्तों को 43 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 29.05.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 2 अभियुक्त सुवोध पुत्र विजय सिंह निवासी नगला तुला थाना मारहरा जनपद एटा को 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ नगला तुला से तथा अभियुक्त शिवदयाल पुत्र महावीर निवासी मोहकपुर थाना मारहरा को 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ पचपेड़ा बंबा के पास से गिरफ्तार कर थाना मारहरा पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-

  1. सुवोध पुत्र विजय सिंह निवासी नगला तुला थाना मारहरा जनपद एटा
  2. शिवदयाल पुत्र महावीर निवासी मोहकपुर थाना मारहरा जनपद एटा।

बरामदगी-

  1. 43 क्वार्टर अवैध देशी शराब।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks