
एटा- थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा एक अभियुक्त नसरू गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व कुशल नेतृत्व में वारंटी तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त नसरू पुत्र करीम निवासी नगला गंगी थाना सकीट एटा सम्बन्धित मु0अ0स0 174/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सकीट को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- नसरू पुत्र करीम निवासी नगला गंगी थाना सकीट एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उ0नि0 श्री उदयवीर सिंह
- का0 राजेश सिंह
- का0 रामवीर यादव