
एटा,30मई।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण प्रांत मे शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आयोdजित नही हो सके लेकिन कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अवश्य होना चाहिए। इस हेतु देश भर में आभासी ( वर्चुअल) वर्गों का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण वर्ग का समापन 29मई को हो गया तथा आज 30मई को बजंरग दल के प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया तथा इसी कडी मे ब्रज प्रांत में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओ का वर्ग 2जून से 6जून तक रहेगा।
श्री चौहान ने बताया कि इन वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओ का शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा संगठन के उद्देश्यो को समझता है तथा प्रशिक्षण से कार्यकर्ता चरित्रवान,उर्जावान, निष्ठावान,वनता है तथा सकुशल कार्यकर्ताओ का निर्माण होता है उसके बाद कार्यकर्ता समाज मे जाकर समाज की चिंता करता है तथा समाज मे फैली कुरीतियों को खत्म करने व समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करता है।