
एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, एक अवैध शराब भट्टी, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, 300 लीटर लहन, शराब बनाने के उपकरण तथा 01 किलो यूरिया बरामद, तीन अभियुक्त मौके से फरार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में चलाये जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत जसरथपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त यादराम पुत्र भोजराज ग्राम ढटींगरा थाना जसरथपुर एटा के मकान से 20 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित देशी शराब व शराब भट्टी व शराब बनाने के उपकरण मय यूरिया खाद के दिनांक 29.05.2021 को समय करींब 19.00 बजे मौके से बरामद की गई तथा 300 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा अभियुक्तगण खेतों का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। भागे हुये अभियुक्तगण 1. सोहनलाल, 2. मोहनलाल पुत्र गण रामदास, 3. यादराम पुत्र भोजराज निवासीगण ढटींगरा थाना जसरथपुर जिला एटा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
फरार अभियुक्तों का नाम-पता
- सोहनलाल पुत्र रामदास निवासी ढटींगरा थाना जसरथपुर जिला एटा
- मोहन लाल पुत्र रामदास निवासी उपरोक्त
- यादराम पुत्र भोजराज निवासी उपरोक्त
बरामदगी-
1- 20 लीटर कच्ची अपमिश्रित देशी शराब व शराब बनाने के उपकरण व 1 किलो यूरिया
2- 300 लीटर लहन (मौके पर नष्ट किया गया)
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- थानाध्यक्ष अमरेश कुमार त्यागी
- उप निरीक्षक गेंदालाल
- मु.आ.विनोद कुमार
- का0 हरिओम
- का0 सुगम कुमार
- का0 रवि कुमार
- का0 अनुज कुमार
- म0का0 विपिन यादव