
भाजपाइयों ने दूसरे दिन भी दस यूनिट रक्तदान किया
एटा – केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने शनिवार को भी जिला अस्पताल ब्लड बैंक मे रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन के नेतृत्व में शनिवार को भी जारी रहा। रक्तदान शिविर जिले भाजपा तीन दिन तक रक्तदान अभियान चला रहे है। शनिवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में भाजपाइयों ने प्रात: 10 बजे से शाम पांच बजे तक रक्तदान किया। इस दौरान ऋषभ, अभय चौहान, अपर्णा दीक्षित, आर्या दीक्षित, संजीव सक्सेना, प्रभात जैन, विशाल, संजीव गुप्ता सहित दस भाजपाइयों ने रक्तदान किया है। जबकि शुक्रवार को शिविर के पहले दिन सात लोगों ने रक्तदान किया।