
“होम आइसोलेट को बांट दी एक्सपायरी दवा“ प्रकरण की जांच हेतु टीम गठित
एटा। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने सूचित किया है कि दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से “होम आइसोलेटों को बांट दी एक्सपायरी दवा“ का प्रकरण संज्ञान में आने पर सम्पूर्ण तथ्यों की जांच हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन एटा एवं अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम एटा की संयुक्त जांच टीम गठित की गई है। जांच टीम से अपेक्षा की गई है कि सम्पूर्ण तथों की जांच कर तत्काल अपनी संयुक्त जांच आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।