समस्त कार्यालय 18 से 44 वर्ष की आयु के अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराएं,C.M.O

समस्त कार्यालय 18 से 44 वर्ष की आयु के अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराएं

एटा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 उमेश त्रिपाठी ने सूचित किया है कि 1 जून 2021 से जनपद में 18-44 आयु वर्ग के समस्त नागरिकों का कोविड-19 टीकाकरण कराया जाना प्रस्तावित है।

समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों में कार्यरत 18-44 आयु वर्ग एवं 45 से अधिक आयु वर्ग के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में शीघ्रअधिशीघ्र उपलब्ध होना अपेक्षित है। साथ ही संबंधित कार्यालयों में वर्क प्लेस सीवीसी बनाये जाने हेतु पर्याप्त एवं सुरक्षित स्थान(कम से कम 04 कक्ष, दो टीकाकरण दलों के कार्य किये जाने हेतु) की व्यवस्था संबंधित कार्यालय अध्यक्ष द्वारा की जानी है।

प्रत्येक वर्क प्लेस सीवीसी पर प्रतिदिन 18-44 आयु वर्ग के 50 पात्र लाभार्थियों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 50 पात्र लाभार्थियों का (कुल 100 लाभार्थियों का) कोविड-19 टीकाकरण प्रतिदिन किया जाना प्रस्तावित है। जनपद के समस्त संबंधित कार्यालयों को उपरोक्त सन्दर्भ में अपने स्तर से भी आवश्यक दिशा-निर्देशों जारी करना चाहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks