
एटा ब्रेकिंग
स्कोर्पियो और ईको की भिड़ंत, दो घायल
जनपद एटा के थाना क्षेत्र जैथरा के अंतर्गत अलीगंज एटा मार्ग पर धुमरी के पास तेज रफ्तार स्कोर्पियो और ईको में जोरदार टक्कर हो गयी जिसमे ईको सवार सुरेश चंद्र पुत्र जयनारायण निवासी नगला मोहन थाना जैथरा और जय सिंह पुत्र वलिस्टर सिंह निवासी जरारी थाना जैथरा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुँचे एसआई योगेंद्र सिंह ने घायलों सीएचसी जैथरा में भर्ती कराया जहाँ से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।