सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

~एटा के प्रमुख सराफा व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से व्यापारी वर्ग हैरान है कि आखिर उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया ?~

एटा के पटियाली गेट निवासी सराफा व्यवसायी वीरेंद्र गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को परिजनों ने उनका शव कमरे में फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। 67 वर्षीय वीरेंद्र गुप्ता सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। इस घटना के बाद सराफ और अन्य व्यापारी हतप्रभ हैं। 

उनके आवास पर व्यापारियों की भीड़ लगी हुई है। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks