
एटा।आज दिनांक 28.05.2021 को समय करीब शाम 04:00 बजे थाना जैथरा पुलिस को सूचना मिली कि धुमरी क्षेत्र में काली नदी के किनारे कुछ लोग शराब की भट्टी चलाकर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाते हैं और लहन को जमीन में गड्ढा खोदकर उसमें छुपा देते हैं, इस सूचना पर थाना जैथरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच खोजबीन की गई तो जमीन में छुपा करीब 1000 लीटर लहन बरामद किया गया जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। मौके पर कोई अभियुक्त नहीं मिला, अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।