अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 55 लोगों ने लगवाया उम्मीद का टीका।

अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 55 लोगों ने लगवाया उम्मीद का टीका।

45 साल से अधिक आयु के लोगों को लगाई गई वैक्सीन।

कासगंज।अमांपुर। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना से बचाव के लिए केम्प लगाकर कोरोना टीकाकरण किया गया। टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सक डॉ अशीष कुमार की देख रेख में 55 लोगों का किया गया टीकाकरण। सुबह 8 बजे से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। अभियान मे 55 लोगों ने तत्परता दिखाई और कोरोना का टीका लगवाया। टीका लगवाने वालों को 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया। डॉ अशीष कुमार ने कहा कि टीकाकरण के माध्यम से ही कोरोना के तेजी से बढ़ रहे खतरे से बचा जा सकता है।45 साल से अधिक आयु के सभी लोग कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। इस दौरान डॉ अशीष कुमार, चेयरमैन चांद अली खान, पर्यवेक्षक डॉ गौरव तोमर, विनय सोलंकी, सजय यादव, आकाश गुप्ता सर्राफ, डॉ जे पी, डॉ लवकुश, डॉ कृष्ण कुमार कटियार, बृजेश कुमार, शिखा यादव, अल्का, वन्दना, नीतू, कविता आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks