UN के प्रतिष्ठित मेडल से सम्मानित होंगे 3 भारतीय शांतिरक्षक, मरणोपरांत मिला सम्मान

UN के प्रतिष्ठित मेडल से सम्मानित होंगे 3 भारतीय शांतिरक्षक, मरणोपरांत मिला सम्मान

संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन में पिछले साल सेवा देने के दौरान अपनी जान की कुर्बानी देने वाले 3 भारतीय शांतिरक्षकों को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित मेडल से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें ड्यूटी के दौरान दिखाई गई अदम्य वीरता और बलिदान के लिए दिया गया है.

इस सम्मान से कुल 129 सैनिकों, पुलिसकर्मियों और असैन्य नागरिकों को सम्मानित किया गया है. इस मेडल से सम्मानित होने वालों में कॉर्पोरल युवराज सिंह, असैन्य शांतिरक्षक इवान माइकल पिकार्डो और मूलचंद यादव शामिल हैं. कॉर्पोरल युवराज सिंह दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में अपनी सेवा दे रहे थे जबकि असैन्य शांतिरक्षक इवान माइकल पिकार्डो यूएएनएमआईएसएस से असैन्य शांतिरक्षक के रूप में जुड़े थे.

मूलचंद यादव इराक में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन से जुड़े थे. इन्हें संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांतिरक्षक दिवस के मौक़े पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम में डैग हैमर्शहोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया.

शांति अभियान में वर्दीधारी कर्मियों की संख्या के मामले में योगदान देने वाला भारत 5वां सबसे बड़ा देश है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा, संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांतिरक्षक दिवस के अवसर पर मैं उन पुरुषों और महिलाओं को सलाम करता हूं, जो विदेशी धरती पर अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन में सेवा दे रहे हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks