छेड़छाड़ तथा गौहत्या के अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

एटा – थाना अवागढ पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ तथा गौहत्या के अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मु.अ.स.24/21 धारा 354 भादवि व 8 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त तारासिंह पुत्र गुपाल निवासी ग्राम नगला भिकारी थाना अवागढ जिला एटा तथा मुअसं- 140/21 धारा 147, 323, 504, 506 भादवि व 3/5 गोवध अधिनियम में वाँछित चल रहे अभियुक्त हलीम पुत्र नबाब खां निवासी रुद्रपुर थाना अवागढ जिला एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है । घटनाक्रमानुसार दिनांक 27.05.2021 को थाना अवागढ पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त तारासिंह पुत्र गुपाल निवासी ग्राम नगला भिकारी थाना अवागढ जिला एटा को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के घर के पास से समय करीब 05.20 बजे गिरफ्तार किया गया है तथा गौहत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त हलीम पुत्र नबाब खां निवासी रुद्रपुर थाना अवागढ जिला एटा को उसके घर से समय करीब 06.45 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता

  1. तारासिंह पुत्र गुपाल निवासी ग्राम नगला भिकारी थाना अवागढ जिला एटा
  2. हलीम पुत्र नबाब खां निवासी रुद्रपुर थाना अवागढ जिला एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम

  1. मानवेन्द्र सिह त्यागी
    2- उ0नि0 राम किशोर
  2. का0 1338 राहलु कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks