ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक की 34 वीं पुण्य तिथि पर गोष्ठी

पटियाली में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक की 34 वीं पुण्य तिथि पर गोष्ठी
कासगंज-जनपद के पटियाली में रहस्य सन्देश के कार्यालय पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व0श्री वालेश्वर लाल जी की 34 वीं पुण्य तिथि पर पत्रकार गोष्ठी का आयोजन हुआ।गोष्ठी की अध्यक्षता अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष रामनरेश चौहान और जिलाध्यक्ष कासगंज संजीव कुमार उर्फ़ बॉबी ठाकुर ने संयुक्तरूप से स्व0 वालेश्वर लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।रामनरेश चौहान ने वालेश्वर जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हुए सभी पत्रकार साथियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।दैनिक जागरण के संवाददाता शरद लंकेश जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों से ही हम लोगों को सूचना मिलती है और ग्रामीण के पत्रकारों का बहुत बड़ा योगदान है।तहसील पटियाली और सिढ़पुरा के समस्त पत्रकारों ने संस्थापक जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।गोष्ठी के दौरान कोविड 19 के नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया गया।कार्यक्रम में जिला महा सचिव अनूप चौहान तहसील अध्यक्ष केशव उपाध्याय,अनुज दीक्षित,विमल कुमार,मोहित वर्मा,गौरव तिवारी, राहुल तिवारी आमिर कुरैशी,विशाल श्रोत्रिय,मोहित वर्मा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks