
#Etah….
कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने को स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां शुरू
◾जिला अस्पताल के सर्जीकल बार्ड में 20 बेड की पीडियाट्रिक इंटेसिव केअर यूनिट (पीआईसीयू) बनेगी
◾जिसके लिए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पीके जैन ने 68 स्वास्थ्य कर्मियों की मांग सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी से की
◾पीआईसीयू के लिए बुधवार को सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पीके जैन, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार व जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके अग्रवाल ने जिला अस्पताल के सर्जीकल बार्ड का निरीक्षण किया
◾गुरुवार दोपहर में सीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीगंज का किया औचक निरीक्षण
◾जहां सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए
◾इस दौरान 10 बेड की व्यवस्था सामुदायिक केंद्र में किये जाने के निर्देश भी दिये
◾प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग के निर्देशों के क्रम में जनपद में बच्चों के लिए 100 बेड का अस्पताल जहां 50 बेड आईसीयू के बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां सुरु कर दी हैं
◾सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में ऑक्सीजन की कमी न रहे इसके लिए जिले में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जून माह में यह तीनों प्लांट शुरू हो सकेंगे। तीनों प्लांट 500-500 मीट्रिक टन क्षमता वाले होंगे।
◾शासन के निर्देशों के क्रम में जल्द ही जनपद में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए भी वैक्सिनेशन अभियान शुरू किया जाएगा
◾कोरोना को मात देने के लिए फर्स्ट लाइन कोरोना वारियर्स डॉक्टरों को भी हर वक्त तैयार रहने के लिए मुख्यचिकित्सा अधिकारी उमेश त्रिपाठी ने निर्देश दिए है।