अलीगंज में स्कूटी से जा रही किशोरी से छेड़खानी

अलीगंज में स्कूटी से जा रही किशोरी से छेड़खानी
एटा – किसी काम से किशोरी को रास्ते में घेरकर आरोपी ने छेड़खानी की। आरोप है कि जबरन खींचकर ले जाने भी लगा। चीख-पुकार मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जनपद की कोतवाली अलीगंज के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बाइस मई को बहन के साथ स्कूटी से जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में आरोपी अमन चौहान निवासी मोहल्ला राधाकृष्ण ने रास्ते में रोककर छेड़खानी की। जबरन खींचकर ले जाने लगा। दोनों बहनों ने शोर मचाया। आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। अलीगंज पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks