करौना की तीसरी लहर से निपटने को प्रशासन तत्पर

करौना की तीसरी लहर से निपटने को प्रशासन तत्पर _
कासगंज।जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने आज यहाँ कलक्ट्रेट सभागार में देर सायंकाल तक जिला स्वास्थ्य समीति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि करौना काल में नान कोविड महिलाओं, बच्चों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोरों पर शीघ्र ही ओपीडी चालू कराने के निर्देश दिए, जिससे बीमार महिलाओं, बच्चों को भटकना न पडे उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और धर्म गुरुओं के सहयोग से अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाय!
जिलाधिकारी ने कहा कि आकस्मिक रूप से कोई समस्या पैदा न हो इसलिए करौना की तीसरी लहर से निपटने के लिए शीघ्र ही तैयारियों कर ली जांय, उन्होंने कहा कि बिड़ला अस्पताल में आरटीपीसीआर लेब. तैयार हो चुकी है, उसे शीघ्र शुरू किया जाय, एम ओआईसी अमांपुर के बैठक में उपस्थित नहीं होने को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त की तथा उनसे स्पष्टीकरण लेने तथा वेतन रोकने के निर्देश भी दिये!
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, एडी एम, ऐ. के श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ अतुल सारस्वत, सभी एम ओ आई सीज, डॉ अंजुश भी उपस्थित थे!
!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks