पुलिस की ढिलमुल कार्यवाही से वैश्य समाज में बढ़ता आक्रोश।

हत्या के 47 दिन बाद भी आखिर क्यों नहीं किया पुलिस ने खुलासा—
राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 1 जून को होगा धरना प्रदर्शन
एटा। जनपद केअ. भा. वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्ता की विज्ञप्ति अनुसार दिनांक 8 अप्रैल 2021 को पुराने आरटीओ ऑफिस के पास पेट्रोल पंप के पीछे बारह बीघा नई वस्ती निवासी रामनिवास गुप्ता उर्फ मुन्नालाल कैंटर मालिक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी जिसकी रिपोर्ट 9 अप्रैल को सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड एवं स्वयं उनके हस्तक्षेप पर पुलिस को करनी पड़ी थी।
जिसके उपरांत भी पुलिस की कार्यशैली धीमी रहने से वैश्य समाज में रोष व्याप्त हो गया था और अगले दिन 10 अप्रैल को वैश्य एकता परिषद के जिला महामंत्री राजेश गुप्ता के नेतृत्व में पीड़ित परिजन एवं पदाधिकारियों ने एसएसपी एटा को ज्ञापन देकर विस्तार से बार्ता भी की थी स्वयं एसएसपी ने अतिशीघ्र हत्याकांड के खुलासे का ठोस अस्वासन दिया था किंतु आज 47 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है।इस मामले को लेकर वैश्य समाज में आक्रोश पुलिस के खिलाफ बढ़ता जा रहा है।उक्त मामले की कार्यवाही ठंडे बस्ते में डाल दी गयी है।

राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्ता , जिलाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता एवं महामंत्री राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल टिल्लू ने सयुंक्त रूप से स्पष्ट किया है कि अब यदि 5 दिनों में 31 मई तक इस हत्याकांड का ठोस खुलासा नहीं किया गया तो समस्त पीड़ित परिजन एवं पदाधिकारी वैश्य बंधुओं के समर्थन से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता के नेतृत्व में 1 जून को एटा कलेक्टरेट पर विशाल धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे जिसकी पुष्टि स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने की है
संगठन के पदाधिकारीगण राधा रमण वार्ष्णेय , शिव शंकर अग्रवाल , सुन्नेश जैन , दिलीप गुप्ता , राकेश गुप्ता , सुभाष गुप्ता , बिजेंद्र गुप्ता बब्बू सभासद , मिल्की जैन सभासद , अलोक वार्ष्णेय , वीकेश गुप्ता, राजीव गुप्ता टीटू , गयादीन गुप्ता , अर्जुन देव गुप्ता, अतुल गुप्ता , संजीव गुप्ता , अनुज जैन आदि ने अति शीघ्र एटा पुलिस से इस हत्याकांड के खुलासे की मांग की है।