किसान विरोधी कानून वापस न लेनै के विरोध में आज किसान सभा का काला दिवस।
किसान सभा के जिला सचिव जिला प्रशासन ने किये नजरबंद

एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद मुख्यालय पर किसान सभा के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर किसान सभा के जिला सचिव राजाराम यादव को उनके मौहल्ला बाबूगंज स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया है।
राजा राम यादव ने फोन पर हुई वार्ता में बताया कि सरकार द्वारा किसानों के विरोध में लागू किये गये कानूनों को वापस न लेने पर और किसान आंदोलन को आज पूरे 6 माह बीत जाने के विरोध में किसान सभा द्वारा पूरे देश में आज का दिन कालादिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हमें नजरवंद करके सरकार हमारे आंदोलन को नहीं दबा सकती हम नहीं तो हमारे किसान सभा के साथी पूरे देश मे किसानों के समर्थन व सरकार के विरोध में आंदोलन करेंगे।
हम सरकार को शोसल मीडिया व इन्टरनेट के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करेंगे। हमारा तन नहीं तो मन सभी किसानो के साथ है जिसे साथ रहने से कोई भी सरकार नही रोक सकती। सरकार को किसान विरोधी तीनों कानूनों को वापस लेना ही पडेगा
।