दहेज हत्या की घटना मे वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा- थाना‌ मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना मे वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री उदय शंकर सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/21 धारा 498ए व 304 बी भादवि व 3/4 दहेज प्रतिशेध अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1- विनय प्रताप सिंह पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम बिरसिंहपुर थाना मलावन जिला एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. उ0नि0 श्री सुरजीत सिंह
  2. है0का0 488 सुशील कुमार
  3. है0का0 494 कौशलेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks