एससीएसटी का प्रमाणपत्र लगाकर बन गया सिपाही, रिपोर्ट

एससीएसटी का प्रमाणपत्र लगाकर बन गया सिपाही, रिपोर्ट
एटा – ओबीसी वर्ग में होने के बाद भी युवक ने एससीएसटी का फर्जी प्रमाणपत्र बनवा लिया और पुलिस में भर्ती हो गया। मामले की जांच की गई। जांच में मामला सही पाया गया। कोतवाली नगर में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाना जलेसर के गांव सिलामई निवासी राकेश कुमार ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो साल पहले आरक्षी की भर्ती हुई थी। आरोप है कि गांव के प्रदीप कुमार ओबीसी वर्ग से है। यह तथ्य छिपाते हुए प्रदीप ने एससीएसटी का प्रमाणपत्र बनवा लिया और पुलिस में भर्ती हो गया। शिकायत पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार आरक्षी वर्तमान में अलीगढ़ में तैनात है। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks