सड़क हादसों में तीन वर्षीय मासूम समेत दो की मौत

सड़क हादसों में तीन वर्षीय मासूम समेत दो की मौत
एटा। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन वर्षीय मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। थाना रिजोर क्षेत्र में कार ने साइकिल सवार दो भट्ठा मजदूरों को पीछे से टक्कर मारदी, तो राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खेल रहे मासूम को बाइक सवार ने रौंद दिया। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे साइकिल पर सवार होकर मुकेश कुमार (35) और विपिन कुमार (20) निवासी यादगारपुर दौलतपुर थाना सकीट भंवरपुर भट्ठा पर मजदूरी करने जा रहे थे।
रिजोर थाना क्षेत्र में फफोतू पेट्रोल पंप के पास कार ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल लाते समय मुकेश कुमार की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल विपिन को आगरा रेफर किया गया है। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव पहरा के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बालकराम सड़क किनारे तरबूज बेच रहा था। पास में ही उसका तीन वर्षीय पुत्र रोहित खेल रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks