अपने हमराहियों के साथ नवनियुक्त थानाध्यक्ष ने किया नगर भ्रमण
रिपोर्ट:- प्रद्युम्न कटियार
बिल्हौर: क्षेत्र में मंगलवार को नवनियुक्त थानाध्यक्ष अनूप कुमार निगम ने अपने हमराहियों के साथ नगर भ्रमण किया , व जगह जगह लोगों से बात की उनके दुख दर्द को समझा साथ ही कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन का पालन करने के लिए अपील की उक्त अवसर पर दर्जनों हमराही उपस्थित रहे जिनके साथ नगर के मुख्य मार्गो पर भ्रमण किया गया और लोगों को शांति सुरक्षा का एहसास दिलाया गया, यह नवनियुक्त थानाध्यक्ष का पहला नगर भ्रमण था जोकि सकारात्मकता के साथ पूर्ण हुआ तथा लोगों को शांति , सुरक्षा का अहसास दिलाया गया।
