
एटा संगठन सृजन अभियान के तहत 105 मारहरा विधानसभा के गांव न्याय पंचायत ककरावली के गांव दूल्हे पुर में न्याय पंचायत की बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने की न्याय पंचायत की बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि 2022 में आदरणीय प्रियंका दीदी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री होंगे इसी के तहत हम सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी गण जनपद में संगठन का कार्य कर रहे हैं तथा आदरणीय प्रियंका दीदी द्वारा कोविड-19 की सुरक्षा हेतु सैनिटाइजर मास्ककोबिडकिट टेबलेट भेजे हैं शीघ्र ही जनपद में वितरित कराए जाएंगे ।
ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि 2022 मिशन उत्तर प्रदेश के लिये सभी कार्यकर्ता सक्रियता से जुट जाएं ,जनता अब जुमले वाजो से ऊब चुकी है।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष संघठन ठाकुर अनिल सोलंकी शीतलपुर ब्लॉक के अध्यक्ष नीरज मिश्रा जी न्याय पंचायत अध्यक्ष पुष्पेंद्र बघेल जी एवं तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता किसान मजदूर मौजूद थे