04 टीमों का गठन कर लगातार दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास


जनपद एटा कृपया अवगत कराना है कि आज दिनांक 24.05.2021 को समय करीब 11.00 बजे थाना मलावन पुलिस को सूचना मिली की ग्राम हांडई के पास एक अज्ञात युवक का शव संदिग्धावस्था में पड़ा हुआ है, जिसके सर में गोली लगी है हुई है। इस सूचना पर थाना मलावन पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर तलाशी लेने पर मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से ज्ञात हुआ कि मृतक जितिन कुमार उम्र 22 वर्ष जाति यादव पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी ग्राम फरैदा पोस्ट उड़ेसर थाना एका जनपद फिरोजाबाद का रहने वाला है। थाना एका जनपद फिरोजाबाद के थानाध्यक्ष से संपर्क कर मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया गया है। परिजनों के आने के पश्चात आवेदक ज्वाला प्रसाद पुत्र श्री नत्थू सिंह निवासी ग्राम फरैदा थाना एका जिला फिरोजाबाद ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसके बेटे जितन कुमार की हत्या उसके बङे भाई रामअवतार उर्फ सुनील पुत्र ज्वाला प्रसाद के साले रतन निवासी गनेशपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी ने फोन से बुलाकर थाना मलावन क्षेत्र के ग्राम हाङई तालाब के पास गोली मारकर कर दी है, जिसमें गाँव के उदयवीर पुत्र कायम सिंह, राघवेन्द्र उर्फ विरुआ पुत्र उदयवीर सिंह व जगतवीर उर्फ भूरा पुत्र महावीर सिंह भी शामिल हैं, जिन्होनें गाँव में रास्ते के ऊपर हुए विवाद में जान से मारने की धमकी दी थी, उदयवीर सिंह से आवेदक का जमीनी विवाद है, जिसमें उसका बङा बेटा रामअवतार उर्फ सुनील सहयोग करता है, दोनों ही अपराधी किस्म के है। जिनपर दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं। जिसके सम्बन्ध में थाना मलावन पर मु0अ0स0 90/2021 धारा 302, 201, 506 भादवि बनाम रामअवतार उर्फ सुनील पुत्र ज्वालाप्रसाद, उदयवीर सिंह पुत्र कायम सिंह, राघवेन्द्र उर्फ विरुआ पुत्र उदयवीर सिंह, जगतवीर सिंह उर्फ भूरा पुत्र महावीर सिंह निवासीगण फरैदा थाना एका, जिला फिरोजाबाद व रतन निवासी ग्राम गनेशपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी के विरुद्ध पंजीकृत हुआ है । अतः मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य संकलन व गिरफ्तारी हेतु 04 टीमों का गठन कर लगातार दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है, जिनका विवरण निम्नवत है ।

टीम प्रथम-

  1. प्र0नि0 पंकज कुमार मिश्रा थाना मलावन, एटा
  2. उ0नि0 श्री राहुल बालियान थाना मलावन , एटा
  3. हे0का0 नूरुद्दीन थाना मलावन, एटा
  4. का0 कृष्ण मुरारी थाना मलावन, एटा।

टीम द्वितीय-

  1. व0उ0नि0 श्री विष्णु कुमार थाना मलावन, एटा
  2. उ0नि0 श्री सुरजीत कुमार थाना मलावन, एटा
  3. हे0का0 सुशील कुमार थाना मलावन, एटा
  4. हे0का0 कौशलेन्द्र सिंह थाना मलावन, एटा।

टीम तृतीय-

  1. उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार थाना रिजोर, एटा
  2. का0 दीपक कुमार थाना रिजोर जनपद एटा
  3. का0 धर्म सिंह थाना रिजोर जनपद एटा।

टीम चतुर्थ-

  1. उ0नि0 श्री उदयवीर सिंह थान सकीट, एटा
  2. का0 गौरव पवार थाना सकीट, एटा
  3. का0 मोहित कुमार थाना सकीट, एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks