
हिसार में किसानों का बड़ा आंदोलन जारी, राकेश टिकैत मौजूद, एक किसान की मौत
हरियाणा के हिसार में किसानों के प्रदर्शन के दौरान एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. मरने वाले किसान की पहचान हिसार के ही उगालन गांव के अजायब सिंह के रूप में हुई है. उनकी उम्र 70 साल बताई जा रही है.
हरियाणा के हिसार में किसानों के प्रदर्शन के दौरान एक किसान की मौत हो गई है. मरने वाले किसान की पहचान हिसार के ही उगालन गांव के अजायब सिंह के रूप में हुई है. उनकी उम्र 70 साल बताई जा रही है. प्रदर्शन में शामिल किसान नेताओं ने कहा कि अजायब सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा.
किसानों के इस प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत भी मौजूद हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान मुकदमे खारिज करवाकर ही हिसार से वापस जाएंगे. राकेश टिकैत ने कहा कि कोरोना काल में पुलिस और किसानों की भीड़ इकट्ठा होने के लिए हरियाणा सरकार जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि आज बड़े और कड़े फैसले लिए जाएंगे.