
प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग की अध्यक्षता में कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण, रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न
एटा। राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद एटा के प्रभारी मंत्री श्री अतुल गर्ग की अध्यक्षता में जनपद में कोविड-19 की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु किए जा रहे कार्यां की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 उमेश कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि जनपद में सी0एच0सी0 एवं पी0एच0सी0 पर बैड की पर्याप्त व्यवस्था है।
प्रभारी मंत्री ने राजकीय मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य डा0 पंकज कुमार जैन से मेडीकल कॉॅलेज के संचालन को लेकर वार्ता की। प्रभारी मंत्री ने कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान पाया गया कि जनपद में 417666 व्यक्तियों की सैम्पलिंग की गई, जिसमें 9676 मरीज कोविड से संक्रमित पाए गए।जनपद में 8972 मरीज covid से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
जनपद में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगां को सिंगल डोज 64739, 11722 लोगों को डबल डोज से आच्छादित किया गया है। जनपद में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगां का टीकाकरण हेतु ऑनलाईन पंजीकरण कराया जा रहा है। कोविड-19 से बचाव हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी एटा डा0 विभा चहल द्वारा टीकाकरण को लेकर व्याप्त भ्रान्तियों को दूर किए जाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय (19 मई, 20 मई, 21 मई 2021) “जन जागरूकता टीकाकरण अभियान“ चलाया गया। इस दौरान जनपद के 91 अधिकारियों द्वारा 273 ग्रामों में खुली बैठक के माध्यम से जनसंवाद किया गया। खुली बैठक में महिलाओं, पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान एवं ग्रामीणों की भी प्रतिभागिता रही। ग्रामीण क्षेत्र में व्याप्त तरह-तरह की टीकाकरण को लेकर भ्रान्तियों को दूर कर बताया गया कि टीकाकरण कराने के बाद मृत्युदर काफी कम होती है। जनपद के स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि आपकी जिलाधिकारी स्वयं एक डाक्टर है, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में उनकी जितनी मदद ले सकते हैं उतनी ली जाए।
जनपद में मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर चलाए गए विशेष सर्वलांस अभियान के दौरान के दौरान 1264 संदिग्धों का चिन्हांकन किया गया, जिसमें 42 व्यक्ति टेस्टिंग के दौरान कोविड से संक्रमित पाए गए। जनपद की 575 ग्राम पंचायतों एवं 153 वार्डां में व्यापक स्तर पर साफ सफाई, सेनेटाइजेशन हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह द्वारा बताया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर अथवा घर से बाहर मास्क, गमछा, रूमाल, दुपट्टा न पहनने पर जुर्माना राशि, सार्वजनिक स्थान पर अथवा घर से बाहर थूकने पर जुर्माना राशि, ऐसे व्यक्ति जो कोविड-19 से पीड़ित न हो, द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन किए जाने पर जुर्माना राशि, दुपहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने पर किए गए चालान के तहत जुर्माना राशि बसूली जा रही है।
इस अवसर पर डीएम डा0 विभा चहल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य डा0 पंकज कुमार जैन, सीएमओ डा0 उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमएस डा0 राजेश अग्रवाल, सीएमएस डा0 अशोक कुमार, एसडीएम अबुल कलाम, एसडीएम मानवेन्द्र सिंह, एएसडीएम राजीव पाण्डेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, डिप्टी कलेक्टर विवेक राजपूत, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी सहायक प्रभारी अधिकारी आईसीसीसी दुर्गेश यादव, डीएसटीओ रमेश चंद्र, एडीआईओ मिथलेश कुमार, ईडीएम अविरल तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, महामंत्री सुशील गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे।