
एटा।समस्त अधिवक्ता बंधुओं,वसीका नवीस व स्टाम्प विक्रेता बंधुओं को सूचित किया जाता है कि यूपी सरकार के निर्णय के सापेक्ष कार्यकारिणी सदस्य गण,वसीका नवीस गण व स्टाम्प विक्रेता प्रतिनिधि गण की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कार्य बंदी 31 / 5 /21 तक रहेगी आगे की परिस्थितियों के मद्देनजर सामान्य सभा की बैठक वसीका नवीस,स्टाम्प विक्रेताओं के साथ संयुक्त रूप से आमंत्रित की गई है जिसमें कड़े निर्णय के साथ कुछ कार्यों में छूट दिए जाने पर विचार किया जाएगा तथा कार्य बंदी में कुछ लोगों द्वारा कार्य करने की कोशिश के विरुद्ध कार्यवाही पर विचार जाएगा । मेरी अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्व श्री रामेन्द्र पांडे,प्रताप सिंह राठौर,शिवपाल सिंह यादव,रामेन्द्र देव मिश्र,रती राम,विनोद सक्सेना,बृजेश शाक्य,आनंद शाक्य,राघवेंद्र शर्मा,प्रशांत सक्सेना,कृष्णवीर सिंह,वेदप्रकाश यादव,जगदीश सिंह, विक्रम यादव आदि अधिवक्ता गण निकेश सक्सेना,गुड्डू सक्सेना,विश्वजीत यादवआदि वसीका नवीस गण रिंकू सक्सेना,शुभम गुप्ता आदि स्टाम्प विक्रेता गण उपस्थित रहे ।