विद्युत पोल से गिरकर संविदा कर्मी की मौत।

एटा।उप केन्द्र मुईउददीनपुर थाना मारहरा के संविदा कर्मी द्वारा हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल पर लाइन सही करते समय पोल से गिरकर लाइन मैन की मौत हो गई। लाइन मैन की मौत की खबर से परिजनों में कुहराम मच गया है। वहीं अवर अभियंता का कहना है कि जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि चूक कहां से हुई है जो भी दोषी होगा उसके बिरूद्ध कार्यबाही होगी।
मुईउददीनपुर विद्युत उपकेन्द्र के गांव मुईउददीन पुर से बाहर एक हाईटेंशन लाइन के पोल पर संविदा कर्मी शेखर पुत्र कुमरपाल 30 बर्ष निवासी नगला कलुआ थाना मारहरा लाइन जोड रहा था कि अचानक विद्युत सप्लाई आ जाने से समय प्रातः 10 बजे शेखर पोल से गिर गया और उसकी घटनाा स्थल पर ही मौत हो गई। संविदा कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वही मुईउददीनपुर विद्युत उपकेन्द्र से अवर अभियंता संतोष कुमार का कहना है कि कर्मचारी शेखर लगभग एक बर्ष से कार्य कर रहा था डयूटी पर तैनात एसएसओ से पता किया जाऐगा कि मृतक ने सिटडाउन लिया था या नहीं जो भी दोषी होगा उसके बिरूद्ध कार्यबाही होगी।