बन्द करके दुकान चलाते हुए दुकानदार मिले। उपजिलाधिकारी एसपी वर्मा ने 21 दुकानदारों के चालान काट 22400 रुपये शुल्क बसूला

कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर एसडीएम और सीओ ने की बड़ी कार्यवाही

जिलाधिकारी एटा विभा चहल के निर्देशन में जनपद एटा के अलीगंज में

उपजिलाधिकारी एसपी वर्मा और सीओ अलीगंज राघवेंद्र सिंह राठौर ने

लॉकडाउन उल्लंघन करने पर दुकानदारों पर बड़ी कार्यवाही की है। उपजिलाधिकारी और सीओ अलीगंज ने आज पूरी टीम के साथ लॉकडाउन का पालन कराने अलीगंज कस्वे में उतरे जहां पर शटर बन्द करके दुकान चलाते हुए दुकानदार मिले। उपजिलाधिकारी एसपी वर्मा ने 21 दुकानदारों के चालान काट 22400 रुपये शुल्क बसूला और सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि सभी दुकानदार लॉकडाउन का पालन करे सरकार की गाइडलाइन के निर्देशानुसार ही दुकानों को खोला जाए यदि कोई भी कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो आगे दुकानों को सीज करने की कार्यवाही भी की जाएगी।
आपको बता दे प्रशासन को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद यह बड़ी कार्यवाही की गई।

इस मौके पर एसडीएम और सीओ अलीगंज के साथ तहसीलदार राकेश कुमार, नायाब तहसीलदार लक्ष्मी कांत बाजपेयी,एवं भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रहा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks