चोरी की योजना बनाते समय चार शातिर चोर अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की योजना बनाते समय चार शातिर चोर अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपाराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवली नगर पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते समय चार शातिर चोरों को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 23.05.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बनाते समय 04 शातिर चोरों को जी0टी0 रोड शीतलपुर शमशान भूमि के पास बनी गौशाला के पास थाना कोतवाली नगर एटा से समय करीब 03.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके से अभियुक्त सत्येंद्र तथा देवेंद्र के कब्जे से 02 तमंचा व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। सख्ती से पूछे जाने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया गया कि आज हम कहीं चोरी करने की फिराक में थे तथा इसी उद्देश्य से यहां बैठकर योजना बना रहे थे। इस सम्बंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 206/2021धारा 398, 401 भादवि तथा अभियुक्त सत्येंद्र तथा देवेंद्र के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-

  1. देवेंद्र पुत्र पंचम निवासी ग्राम ककरावली हुसैनपुर थाना निधौली कलां एटा
  2. सतेंद्र पुत्र भूरे निवासी सेलार थाना कोतवाली देहात एटा।
  3. सूरज पाल उर्फ सूर्या पुत्र कायम सिंह निवासी चोंचा वनगांव थाना कोतवाली नगर एटा।
  4. गिरीश पुत्र उदयवीर निवासी मोहल्ला संजय नगर थाना कोतवाली नगर एटा।

बरामदगीः-
1- 2 तमंचा व 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उ0नि0 श्री राजन बाबू श्रीवास्तव

  1. है0का0 देवेन्द्र सिंह
  2. का0 योगेश कुमार
  3. का0 अनिल कुमार
  4. चालक का0 राजीव कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks