स्विफ्ट कार से लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के दो और शातिर बदमाश गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता – जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे स्विफ्ट कार से लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के दो और शातिर बदमाश गिरफ्तार, लटू की पाॅच घटनाओं का सफल अनावरण, लूटी गई नकदी 6200 रुपये, 3 मोबाइल फोन, कागजात घटना में प्रयुक्त एक स्पलेण्डर मोटर साइकिल तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद, गैंग के सरगना सहित चार को पूर्व में लूटी गई नकदी, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व माल सहित गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 23.05.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर
दो शातिर लुटेरों को जीआईसी गेट के पास, सकीट रोड़ से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

पंजीकृत अभियोग जिनका अनावरण किया गया

  1. मुअसं- 374/21 धारा 342, 392 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
  2. मुअसं- 375/21 धारा 392 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
  3. मुअसं- 166/21 धारा 392 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा
  4. मुअसं- 167/21 धारा 392 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा
    1. मुअसं- 104/21 धारा 392 भादवि थाना निधौलीकलाॅ एटा

घटनाओं का अनावरण
पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 04.04.2021 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति से शिकोहाबाद रोड़ पर 2200 रुपये, एक मोबाइल ओप्पो तथा
कागजात की हुई लूट की घटना से सम्बन्धित एक ओप्पो मोबाइल, 1200 रुपये तथा एटीएम कार्ड बरामद किया गया।दिनांक 02.05.2021 को कोतवाली नगर क्षेत्र के रेलवे पुल के पास एक व्यक्ति से एक मोबाइल सेमसगं जे2, 4200 रुपये व कागजात लूट की घटना से सम्बन्धित सेमसंग जे2 मोबाइल व कागजात बरामद किये गये, दिनांक 08.05.2021 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला धनी क पास एक दंपत्ति से दो झुमकी, एक अंगूठी, मंगलसूत्र व 34000 रुपये की लूट से सम्बन्धित मंगलसूत्र की बिक्री के 2000 रुपये बरामद, दिनांक 10.05.2021 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में निधौली रोड़ धान मील के पास बाइक सवार दो व्यक्तियों से दो मोबाइल व 3500 रुपये की लूट से सम्बन्धित एक मोबाइल मोटोरोला व 800 रुपये बरामद किये गये तथा दिनांक 06.05.2021 को थाना निधौलीकलाॅ क्षेत्र के रमंडपुर के पास बाइक सवार एक व्यक्ति से 1500 रुपये व कागजात लूट से सम्बन्धित 1000 रुपये व एक आधार कार्ड बरामद किया गया है।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक सगंठित गिरोह है, जो स्विफ्ट कार व मोटर साइकिलों से सुनसान रास्तों पर लोगों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उनके कुछ साथियों को पूर्व में थाना कोतवाली नगर व स्वाॅट टीम द्वारा दिनांक 14.05.2021 को लूटे गये माल व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आज जो रुपये, मोबाइल व कागजात बरामद हुये हैं वो लूट की पिछली घटनाओं में से शेष बचे हैं।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण
1- आदेश यादव पुत्र मनवीर सिंह निवासी पिलखतरा थाना फरिहा, फिरोजाबाद
2- शैलेष यादव पुत्र हंसराज सिंह निवासी नगला सेवा थाना निधौलीकलाॅ एटा

गिरफ्तारी के बाद पंजीकृत अभियोग
1- मुअसं- 417/21 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि कोतवाली नगर एटा
2- मुअसं- 418/21 धारा 15 दस्यु प्रभावित अधिनियम थाना कोतवाली नगर एटा
3- मुअसं- 419/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम आदेश कोतवाली नगर एटा 4- मुअसं- 420/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम शैलेष कोतवाली नगर एटा।

कुल बरामदगीः-
1- 5000 रुपये
2- तीन मोबाइल फोन (सेमसंग, मोटोरोला, ओप्पो)
3- आधार कार्ड, एटीएम कार्ड
4- दो अवैध तमंचा चार जिंदा कारतूस 315 बोर
5- एक मोटर साइकिल स्पलेंडर बिना नम्बर प्लेट

घटना का अनावरण करने वाली टीम
1- श्री सुभाष कठेरिया प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय टीम

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks