अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

*एटा ~ अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।*
                वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लॉकडाउन के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
          थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम जखा रोड के पास आम के बगीचे के पास से *20 लीटर अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला एटा पर *मु0अ0स0- 223/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम व मु0अ0स0- 224/2020 धारा 188, 270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम* में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- विक्की उर्फ़ विकास पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम जखा थाना जैथरा एटा।
*बरामदगी*
1- 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- उपनिरीक्षक नितिन कुमार
2- आरक्षी अवनीश कुमार
3- आरक्षी सतेंद्र कुमार

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks