जेलर को फोन पर धमकी देकर मांगी रकम, मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताया, मुकदमा दर्ज

जेलर को फोन पर धमकी देकर मांगी रकम, मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताया, मुकदमा दर्ज
एटा जिला कारागार में तैनात जेलर को फोन पर धमकी देकर रकम मांगी गई। कॉल करने वाले ने खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताया। जेलर ने गुरुवार रात मुकदमा दर्ज कराया है।

जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि 17 मई की शाम उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉलर ने मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ का अधिकारी बताते हुए कहा कि तुम्हारे खिलाफ एक बड़ी जांच आई है। इसको निपटवाना है तो रकम का इंतजाम कर पहुंचवा दो। धमकी भी दी कि रकम नहीं दी तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा। मोबाइल फोन में ट्रू-कॉलर एप पर दयाशंकर नाम लिखकर आया। मुख्यमंत्री कार्यालय से कॉल आने और धमकी देकर रकम मांगने का मामला जेलर ने उच्चाधिकारियों को बताया।

जेलर का कहना है कि उच्चाधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। जिस पर गुरुवार को कोतवाली नगर में तहरीर देकर मोबाइल नंबर सहित ट्रू-कॉलर पर आने वाले नाम दयाशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की लोकेशन पता की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks