न्याय के लिए भटकता पीड़ित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला।

न्याय के लिए भटकता पीड़ित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला।

जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के तहसील अलीगंज के ग्राम तौसैया किसानन में दिनांक 19 मार्च 2021 को चुनावी रंजिश के कारण दबंगों ने घर में घुसकर सुनील कुमार पुत्र रामप्रसाद बाल्मीक की मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित सुनील कुमार आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देते हुए उसने बताया कि दबंगों ने ग्राम प्रधानी के चुनाव को लेकर और आवास योजना में अवैध वसूली करने का विरोध को लेकर उसकी घर में घुसकर मारपीट कर दी ।और जातिसूचक गन्दी-गन्दी गालियां दी।मारपीट करने वालों में दबंग किस्म के गांव के ही पूर्व प्रधान रवि देव,प्रधान सुभदेव व दिव्य देव पुत्रगढ़ नेत्रपाल सिंह तथा अमरपाल सिंह पुत्र लाखन सिंह व शैलेंद्र पुत्र बलवीर सिंह, बलवीर सिंह पुत्र जानकी प्रसाद एक राय मशवरा होकर उसके घर में घुस आए, और उसे जातिसूचक गालियां देते हुए उसकी मारपीट कर दी ।मारपीट में आई चोटों के कारण उसका पुलिस ने मेडिकल कराया ,पीड़ित का आरोप है कि दबंग किस्म के लोग थाने पर राजनीतिक दबाब बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिससे कि प्रार्थी की रिपोर्ट अभी तक नहीं लिखी गई है। कल शाम प्रार्थी के घर पर भीउक्त दबंग चढ़ आए और दबंगों ने आकर प्रार्थी व प्रार्थी के माता-पिता को भी डराया धमकाया ।तथा आज सुबह ही प्रार्थी अपनी रिपोर्ट लिखाने के लिए अपने गांव से एटा आ रहा,तभी सूचना मिली कि प्रार्थी के पिता को दबंग थाने बुलाकर ले गए हैं और उन पर फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। प्रार्थी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर सीख रहा था कि दबंगों ने मेरी एफआईआर थाने में नहीं होने दी है। मैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से न्याय की गुहार करता हूं ।और मैंने मुख्यमंत्री महोदय ,मानवाधिकार आयोग लखनऊ और डीआईजी महोदय और सभी के लिए पंजीकृत डाक से प्रार्थना पत्र भेजे हैं। अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं अग्रिम कार्रवाई के लिए भी प्रयाश जारी रखूंगा। ऐसा कहकर पीड़ित सुनील कुमार पुत्र रामप्रसाद बाल्मीक ने कार्यालय में उपस्थित होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से थाने में रिपोर्ट लिखाने और उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks