एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

 

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा़ पर पंजीकृत *मुअसं- 86/2020 धारा 376, 506 भादवि तथा 4 पोस्को एक्ट* में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
घटना:-* दिनांक 19.05.2020 को वादी श्री निरमल पुत्र श्री जगदीश निवासी मौ० बस्ती कस्बा व थाना मारहरा एटा द्वारा थाना मारहरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 17.05.2020 को कस्बे के ही परवेज पुत्र आलेहसन निवासी मौ० काजी ने वादी की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष के साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर थाना मारहरा पर *मुअसं- 86/2020 धारा 376, 506 भादवि तथा 4 पोस्को एक्ट बनाम परवेज पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष मारहरा जितेंद्र सिंह भदौरिया को निर्देशित किया गया। दिनांक 19.05.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त परवेज को उसी के मकान से समय करीब 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*
1- परवेज पुत्र आलेहसन निवासी कस्बा मारहरा मौ० काजी थाना मारहरा एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-*
1- थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह भदौरिया
2- मुख्यआरक्षी शाहिद अली
3- चालक आरक्षी मनोज कुमार।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks