मुरादाबाद : ठाकुरद्वारा में भी कोविड-19 ने दी दस्तक- रिपोर्ट नाज़िम हुसैन

 

ठाकुरद्वारा | ठाकुरद्वारा में भी कोविड-19 ने दस्तक दे दी है. जी हां ठाकुरद्वारा तहसील में भी कोरोना पॉजिटिव पेशेंट पाए गए हैं. जिसके चलते तहसील में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है. दोनों युवक मुंबई से ठाकुरद्वारा लौटे थे. दोनों युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों ही नवयुवक को को मुरादाबाद के विवेकानंद हॉस्पिटल में आइसोलेश में भेज दिया है.

तहसील क्षेत्र के गांव बलिया निवासी  योगेश कुमार सैनी व  मिथुन कुमार हाल ही में मुंबई से वापस आए थे. यह  एक दर्जन लोग  मुंबई  मजदूरी करते थे.  केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजना के तहत अपने गांव बलिया लौटे थे. इन दोनों युवकों को बलिया गांव के बाहर प्राइमरी स्कूल में रोका  गया था. रविवार को इन दोनों को कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तहसील की जनता ब  पुलिस प्रशासन मैं  हड़कंप मच गया है.

अभी तक ठाकुरद्वारा कोरोनावायरस मामले में अछूता चल रहा था. इसके अतिरिक्त तहसील क्षेत्र के गांव  मस्तलीपुर, एवं ठाकुरद्वारा नगर क्षेत्र में मुंबई से  मजदूर वापस लौटे हैं।  ठाकुरद्वारा के नगर व्यापारियों द्वारा नगर के व्यापारियों को राहत की मांग की जा रही थी। उसका तर्क था कि ठाकुरद्वारा क्षेत्र में को भी कोई भी कोविड-19 का पेशेंट नहीं है। किंतु अब यह तर्क  समाप्त हो चुका है। आने वाले कुछ दिनों में क्षेत्र में नए कोरोनावायरस पॉजिटिव पेशेंट आने की संभावना प्रबल हो गई है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks