
एटा,:- विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि दिन प्रतिदिन प्रकृति से छेड़छाड़ की जा रही है जिसका खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ेगा सरकारें सुख साधन सडके तो दे रही हैं लेकिन एक तरफ प्रकृति भी नष्ट होती जा रही है क्योंकि जो सड़को के किनारे पहले पेड़ पौधे लगे हुए थे वह सव हाइवे बनने मे काटे जा रहे हैं तथा वहां पर चौडे चौडे हाईवे निकाले जा रहे हैं जिसके कारण भी हम लोगों को बहुत फायदा हो रहा है थौडे ही समय मे काफी दूरी तय कर लेते है लेकिन उसका असर हमारे जीवन पर भी पड रहा है हम लोगों को शुद्व ऑक्सीजन नही मिल पा रही है जिसके कारण हम लोगो को आपदाओ का सामना करना पड़ रहा है।प्रकृति के साथ अगर छेड़छाड़ की जायेगी तो प्रकृति अपना असर किसी न किसी रूप मे दिखायेगी। इसके लिए हम सव लोगों को एकजुट होकर पौधारोपण का कार्य करना होगा इसके लिए हम लोगों को पीपल के वृक्ष लगाने चाहिए जिससे वातावरण शुद्व होगा। इस पर भी केन्द्र सरकार व राज्य सरकारों को ध्यान देना चाहिए।
श्री चौहान ने कहाँ कि मैं केंद्र सरकार व राज्य सरकार से यह मांग करता हूं कि जितने भी हाईवे तथा लिंक रोड बनाये गये हैउनके किनारे किनारे दोनों साइड से पेड़ लगवाए जाएं ताकि प्रकृति को जिंदा रखा जा सके तथा आपदाओं से बचा जा सके।इस कार्य के लिए हम लोगों को भी आगे आना होगा अपने अपने गाँवो मे जहाँ पर उचित जगह खाली पडी हो बहाँ पर पीपल के वृक्ष अधिक से अधिक लगाये तथा अपने अपने गाँवो को खुशहाल बनाए।