शहर में नाला सफाई के नाम पर खानापूर्ति

शहर में नाला सफाई के नाम पर खानापूर्ति
~अलीगंज रोड पर मुख्य नाले से सिल्ट निकालने में बरती हीलाहवाली शासन के आदेश पर कोरोना संक्रमण काल में चलाया जा रहा सफाई अभियान~
एटा: शहर में कोरोना संक्रमण के बीच चलाया जा सफाई अभियान केवल खानापूर्ति तक ही सिमट रहा है। रविवार को मुख्य नाले की कुछ जगह पर सफाई कराकर नगर पालिका ने कार्रवाई पूरी कर दी है, जबकि नाला चोक पड़ा है। इससे बरसात के मौसम में जलभराव के आसार बने हुए हैं।

कोरोना संक्रमण के बीच शासन ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया है। अधिकारी सफाई व्यवस्था तो करा रहे हैं, मगर केवल खानापूर्ति तक ही अभियान सिमट रहा है।

शहर में मारहरा दरवाजा से लेकर भदौं के ताल तक मुख्य नाला है। शहर के अधिकांश मुहल्लों की जल निकासी इसी के माध्यम से होती है। सफाई के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन अलीगंज रोड पर पुलिया पास मशीन से महज कुछ सिल्ट निकाली गई, जबकि नाला प्लास्टिक से अटा हुआ है। नालियों का पानी सही ढंग से निकल नहीं पा रहा है। लोगों का कहना है कि बारिश के वक्त शहर में जलभराव होने की अधिक संभावना बनेंगी। ईओ दीप कुमार वाष्र्णेय ने बताया कि समय से नालियों की सफाई कराई जाएगी। कर्मचारियों से कहा जा रहा है कि वे गंदगी से अटे नालों को चिह्नित करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks