
*विश्व डेंगू रोग दिवस के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में गोष्ठी का हुआ आयोजन* *अलीगढ़*।जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वी.पी.सिंह कल्याणी के नेतृत्व में विश्व डेंगू रोग दिवस के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस दौरान गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि डेंगू बीमारी एडिज egypti मच्छर के दिन में कांटने से होती है जबकि डेंगू बुखार का मच्छर प्रभावी व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति को काटता है और उसको डेंगू हो जाता है।जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा बताया गया कि डेंगू बुखार की रोकथाम में जागरूकता की विशेष भूमिका है।इस अवसर पर एक रैली का आयोजन किया गया और लारवा रोधी दवा का छिड़काव करते हुए उपस्थित लोगों को जागरूकता से जुड़े पेंपलेट भी वितरित किए गए और लोगों को बताया गया कि घर में कूलर, बाल्टी,फ्लावर पॉट,घड़े में एकत्रित पानी को साप्ताहिक रूप से बदलने, घर के पास पानी एकत्रित न होने दे, एकत्रित पानी में जला हुआ मोबिल आयल डालें एवं मच्छरदानी में सोऐं। इस दौरान डेंगू रोग में किसी भी प्रकार की दर्द निवारक दवा का उपयोग न करने का भी निर्देश दिया गया साथ ही सचेत किया गया कि यहां कोई भी बुखार कोरोना हो सकता है इसलिए कोरोना का भी टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए।गोष्ठी में डॉ.चंचल वार्ष्णेय,डॉ.मोहम्मद तय्यब,यासमीन अनवर,मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता,जितेंद्र यादव,मलेरिया निरीक्षक जितेंद्र वार्ष्णेय,मोनू एवं अन्य उपस्थित थे।