बस की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत – रिपोर्ट, प्रद्युम्न कटियार 

बिल्हौर– रविवार शाम बस की चपेट में आए दो बाइक सवार युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे उसकी भी मृत्यु हो गई।
            थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी साकिब के पुत्र हबीबुल व रिदा पुत्र निदाहुसैन शनिवार शाम लगभग चार बजे बाइक द्वारा ठठिया जाने के लिए निकले थे। गांव से कुछ दूर निकलते ही मकनपुर ठठिया मार्ग पर सामने से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिल्हौर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने साकिब को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल रिदा को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल ले जाते समय उसकी भी रास्ते मे मृत्यु हो गई ।वहीं घटना की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks