
एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
- तारिक खाँ पुत्र रफीक खाँ निवासी मकसूदपुर थाना जलेसर एटा बरामदगी
1.एक तमंचा 315 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- - उ0नि0 श्री सुबोध कुमार
- का0 147 नवीन कुमार